तारिक़ खान / वाजिद अली
आम लोग प्रयोग में लाये गये मास्क का उचित तरीके से निस्तारण करें-जिलाधिकारी
04 अप्रैल, 2020 प्रयागराज।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी ने संगम सभागार में होटल के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले डाॅक्टरों के होटल में रूकने सम्बन्धित विषय पर बैठक की। उन्होंने होटल प्रतिनिधियों से कहा कि डाॅक्टरों के रहने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनके कपड़ों की धुलाई की व्यवस्था उचित ढंग से सुनिश्चित की जाय। उनके कपड़े सीधे धोबी को न देकर किसी वेण्डर के माध्यम से धुलवाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई एवं अन्य विषयों पे लगातार बैठक होती रहेगी। उन्होंने होटल प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत ओयो एवं अन्य साइटों से होटलों की टाइअप में नियमानुसार शिथिलता का प्रावधान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार नो प्राफिट नो लाॅस के तहत आपके होटलों को अधिग्रहीत कर रही है। प्रशासन के साथ-साथ हम सब की यह जिम्मेदारी है कि कोरोना जैसी महामारी के समय यथासम्भव मदद करें, जिससे कि इस महामारी को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि होटल स्टाफ के कर्मचारियों के आने-जाने हेतु पास जारी किये जायेंगे, जिससे कि उन्हें आने-जाने में कोई असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की कि प्रयोग किये गये मास्क को यहां-वहां न फेंककर उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था करें, जिससे कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने लोगो से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन स्वयं करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…