गौरव जैन
टांडा। दिनांक 01-04-2020 को प्रशासन एवं पुलिस टीम द्वारा कस्बा टांडा में धारा 144 सीआरपीसी एवं लोकडाउन का पूर्णतया पालन कराने हेतु गश्त की जा रही थी तो गश्त के दौरान कस्बा टांडा के मोहल्ला भब्बलपुरी में मियां वाली मस्जिद से आगे मोहल्ला पड़ाव की ओर मौहम्मद अल्ताफ आदि करीब 06 व्यक्ति एक साथ खड़े हुए थे जिन्हें माइक द्वारा धारा 144 सीआरपीसी एवं कोविड-19 से बचाव हेतु लाकडाउन का पालन करने हेतु घर के अंदर जाने के लिए कहा गया
परंतु यह लोग वहां से नहीं गए तथा प्रशासन एवं पुलिस टीम को पास आता देख एक राय होकर गाली गलौज करते हुए ईट एवं पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए 03 अभियुक्त गणों को मौके से पकड़ लिया तथा अन्य अभियुक्त गण मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता मौहम्मद अल्ताफ पुत्र अब्दुल बहाव, मौहम्मद गुलफाम पुत्र मोहम्मद सुफियान, मौहम्मद नफीस पुत्र अब्दुल लतीफ, समस्त निवासीगण मियां वाली मस्जिद मोहल्ला भब्बलपुरी कस्बा व थाना टांडा, रामपुर।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…