गौरव जैन
शाहबाद। दिनांक 02-04-2020 को चौकी ढकिया थाना शाहबाद पुलिस लोकडाउन का पालन कराने हेतु पैदल गश्त करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढकिया पहुंचे जहाँ काफी संख्या में व्यक्तियों की भीड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राउंड में खड़ी थी। पुलिस को देख कर भीड़ के लोग भागने लगे जिनमें से दो व्यक्तियों पप्पू पुत्र अहमद नवी (बब्बू) , सुहेल पुत्र सरताज निवासीगण ग्राम ढकिया को पुलिस द्वारा मौके से पकड़ लिया गया तथा अन्य लोग फरार हो गये।
इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या-110/20 धारा 188,269 भादवि बनाम पप्पू आदि 12 नामजद व 4-5 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है तथा चौकी सैफनी थाना शाहबाद पुलिस लोकडाउन का पालन कराने हेतु पैदल गश्त करते हुए ग्राम बैरूआ वाले मोड़ पर पहुॅचे तो वहाॅ कुछ लोगों की भीड़ खड़ी थी, पुलिस को देख कर भीड़ के लोग भागने लगे जिनमें से दस व्यक्तियों आलमगीर पुत्र बाबू ,फरमान पुत्र कल्लू , जरीफ पुत्र रसीद , जमीर अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासीगण ग्राम बैरूआ , बंटी पुत्र शेर सिंह निवासी मोहल्ला मझरा सैफनी , नाजिम पुत्र मुनाजिर निवासी मोहल्ला कादरी सैफनी , परवेज पुत्र वाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला कादरी सैफनी , मोहम्मद शकील पुत्र जहांगीर मोहल्ला कुरेशिया कस्बा सैफनी , नीरज पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला चौकी सैफनी , शकील पुत्र रहीस निवासी ग्राम सागरपुर थाना शाहबाद को पुलिस द्वारा मौके से पकड़ लिया गया तथा अन्य लोग मौके से फरार हो गये।
इस संबंध में थाना शाहबाद पर मुकदमा अपराध संख्या-111/20 धारा 188,269 भादवि बनाम आलमगीर आदि 10 नामजद व 4-5 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…