प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 129वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनायी। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज के चाहमुखी विकास के लिए आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक रूप से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान की जरूरत है इसके लिए सरकार ने कल्याणकारी अनेकों योजनाएं चला रखी हैं जिनका समाज के सभी वर्गों को लाभ दिलाना है।
गरीबों को गरीबी से मुक्ति दिलाने के लिए बाबा साहब ने शिक्षित बनों, सुसंगठित बनो तथा संघर्ष करो का नारा दिया। शिक्षा के साथ कौशल के भी महत्व को उन्होंने आगे रखा वर्तमान में जो भी सरकारें, शासन व प्रशासन चलाया जा रहा है उन्होने कहा कि बाबा साहब डा0 भीमराव रामजी अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि जब होगी जब हम अपने कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर गरीब, कमजोर, दलित, पिछडे, शोषित, महिलाओं, वृद्धों की बात को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि समाज के निचले पायदान पर खडे व्यक्ति को शासन की नीतियों व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उन तक पहुंचाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…