तारिक़ आज़मी
वाराणसी। कोरोना का कहर अब देश मे कोहराम मचाये हुवे है। अमन-ओ-सुकून के शहर बनारस को भी कोरोना की तिरछी निगाह अब उसकी खूबसूरती और फ़िज़ा में दिलकश अंदाज़ की छीन कर अब खौफ पैदा कर रही है। इसी क्रम में आज वाराणसी में एक साथ कई कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों के मिलने का समाचार प्राप्त हो रहा है। प्राप्त हो रहे समाचारों के अनुसार वाराणसी में एक साथ कुल 7 संक्रमितों के मामले सामने आया है। एक साथ एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन संक्रमितों को मिलाकर अब वाराणसी में कुल संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। यह जानकारी वाराणसी के जिलाधिकारी ने दी है।
उन्होंने बताया कि इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में इनके साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले व अन्य मिलाकर कुल 41 व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा चिन्हित किया गया था। उन्ही के सैंपल में से ये 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जमाती व्यक्ति पहले से दींन दयाल उपाध्याय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में है। जबकि एक 29 वर्षीय व्यक्ति मंडौली, थाना क्षेत्र मंडुवाडीह से भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दवा व्यवसायी है।
बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति पं.दिनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में जांच के लिए आया था, उस समय इनको खांसी, बुखार था। सीएचसी शिवपुर में इसका सैंपल 20 अप्रैल को लिया गया था। पूर्व के 6 हॉट स्पॉट के साथ अब एक और 7 वा हॉट स्पॉट मंडौली बनाया जा रहा है।
गौरतलब हो कि वाराणसी में अब कोरोना के 26 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 8 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वाराणसी में अभी भी 17 कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिन इलाकों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उस इलाके को सील करके स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोगों की सैंपलिंग कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…