शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में सख्ती दिखाते हुवे कोरोना को कम्युनिटी में फ़ैलने से रोकने का प्रयास सफल होता दिखाई दे रहा था कि बीती रात रविवार को वाराणसी से आई रिपोर्ट के मुताबिक जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ विभाग में हडकंप की स्थिति उत्पन्न हो गई.
दिल्ली के निजामुद्दीन से जनपद में आए तीन जमातियों और संपर्क में आए मौलवी संग आटो चालक बीते पांच अप्रैल तक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लगातार स्वैब की जांच कराई जा रही थी, इस दौरान रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन से लेकर मेडिकल टीम राहत की सांस ले रही थी। इसी बीच बीते 17 अप्रैल को गए स्वैब में एक महिला के कोरोना पाजिटिव होने से महामारी ने एक बार फिर जिला प्रशासन व मेडिकल टीम को मुश्किल में डाल दिया है। इस संबंध में कोरोना वार्ड के नोडल डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया की महिला कोरोना पाजिटिव हैं, उन्हें उपचार के लिए वाराणसी भेजा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…