प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। कोरोना का कहर शुक्रवार भदोही जिले तक पहुंच गया। यहां भी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से बिहार के कटिहार पैदल ही जाते समय दो अप्रैल को पकड़कर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। सेंटर पर तबीयत बिगड़ने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को रिपोर्ट आते ही खलबली मच गई। युवक को इलाज के लिए मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। इस क्वारंटीन सेंटर में फिलहाल 134 लोगों को रखा गया है। अब सभी के सैंपलिंग की तैयारी हो रही है। क्वारंटीन सेंटर के किसी युवक में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है।
डीएम राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार क्वारंटीन सेंटर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पॉजिटिव मिला युवक मजदूरी करता है। बिहार के मजदूरों को अन्य लोगों से अलग कर दिया गया। पुलिस ने क्वारंटीन सेंटर वाले इलाके के साथ ही पूरे जनपद में प्रमुख बाजारों व मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…