सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से पिछले 22 दिनों से भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा के कैंप कार्यालय बेहटा हाजीपुर मे निरन्तर चलायी जा रही रसोई मे पँहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय दिनेश सिंघल। आज भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल अपने सहयोगियों रामकुमार त्यागी, देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि के साथ लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा के कैंप कार्यालय पर पँहुचे तथा रसोई की कार्यशैली को जाना।
रसोई की सुन्दर व्यवस्था को देखने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने अपने हाथों से हजारों की संख्या मे कैंप कार्यालय पर भोजन के लिये आये व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये तथा इस मुश्किल समय मे लोनी की जनता के साथ मजबूती से खडे होने पर रंजीता धामा व मनोज धामा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मनोज धामा ने जानकारी देते हुये बताया कि ये सारी व्यवस्था हम लोग अपनी लोनी की जनता के लिये निजी रूप से कर रहे हैं किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता हम लोग नही ले रहे। ये लोनी की जनता हमारे अपने लोग हैं जिनका प्यार व सहयोग पिछले 10 वर्षों से हमारे परिवार को मिल रहा है आज इस संकट के समय मे ये हमारा दायित्व बनता है कि हम अपनों के साथ इस दु:ख की घडी मे खडे हो और हमारा परिवार इस सकंट के समय मे लोनी की जनता के साथ खडा है ये लाकडाउन का समय जब तक चलता रहेगा ये “गरीब” का चूल्हा ” तब तक ही चलता रहेगा।
मनोज धामा ने बताया कि “गरीब का चूल्हा ” ये नाम हमारी लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने हमारी रसोई को दिया है क्यूंकि हमारी रसोई कि शुरुआत हम लोगों ने इस उद्देश्य से कि थी कि लाकडाउन शुरू होने के बाद जो मजदूर वर्ग हमारी लोनी मे निवास कर रहा है जिनकी आमदनी का जरिया रोजमर्रा की मजदूरी का कार्य था लेकिन लाकडाउन के कारण वो लोग बहुत मजबूर हो गये हैं उनके सामने रोजी-रोटी का बजा सकंट खडा हो गया तब हमने ये निश्चय किया कि हम लोग इस समय उन्हे किसी प्रकार का रोजगार तो नही दे सकते लेकिन उनके सामने रोटी का सकंट खडा ना हो ऐसे हजारों परिवार लोनी मे है उसी सोच को आगे बढाते हुये हमने अपनी रसोई को “गरीब का चूल्हा” नाम दिया है।
हमारी लोनी की जनता को किसी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नही है हम और हमारा परिवार लोनी की जनता के साथ मजबूती से खडा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि, देवेन्द्र चौधरी, रामकुमार त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…