फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले के सभी थानों को स्क्रीनिंग मशीन मिल गई है। अब जो भी फरियादी थाने जाएगा उसकी गेट पर ही चेकिंग होगी। अगर उसका टेंपरेचर सही होगा, तभी उसे अंदर जाने दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की भी रोज चेकिंग होगी। सुरक्षा के लिहाज से या फैसला लिया गया है।
सोमवार को एसपी पूनम ने गोला थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, मेष और थाने की साफ-सफाई देखी। इसके अलावा स्क्रीनिंग मशीन से पुलिसकर्मियों का टेंपरेचर भी नापा। एसपी ने गोला पुलिस को आदेश दिया कि रोज दिन में दो बार थाने और सीओ ऑफिस को सैनिटाइज करवाया जाए। सभी चौकियां भी सैनिटाइज हो। एसपी ने आदेश दिया कि अगर किसी पुलिसकर्मियों को कोई दिक्कत है तो वह अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। एसपी ने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी को खांसी बुखार जैसी दिक्कत है तो वह अपनी जांच करवा लें। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक चार पुलिसकर्मियों की जांच कराई है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…