Categories: UP

कोरोना के योद्धाओं को कांग्रेसियों ने गुलदस्ता भेंटकर किया सम्मानित

फारुख हुसैन

पलियाकलां-खीरी। लॉक डाउन के दौरान अपना घर परिवार छोड़ने के साथ अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मियों के सम्मान के लिये शहर के कांग्रेसियों ने पहल की।

रविवार को दुधवा तिराहे स्थित अपनी ड्यिूटी में तैनात सीओ राकेश नायक के पास स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सौरभ गर्ग, दिनेश जिंदल आदि पहुंचे और पुलिस की ड्यिूटी की सराहना करते हुए उन्हें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। बता दें कि सीओ राकेश नायक 24 घंटे में से लगातार शहर सहित क्षेत्र में 20 घंटे अपनी ड्यिूटी को अंजाम दे रहे हैं। देर रात को वह क्वारंटाइन केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करते रहते हैं।

pnn24.in

Recent Posts