आदिल अहमद
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है, मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4789 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 124 हो गई। राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई और 508 नए मरीज सामने आाए हैं।
गौरतलब हो कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी कोरोनावायर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। अब तक इस वायरस से 75 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि 13 लाख लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। पूरे विश्व में इस वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं, उसके बाद स्पेन में लोगों ने सबसे ज्यादा जान गंवाई है। तीसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां सोमवार सुबह मौत का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया। वहीं इटली में 16 हजार से ज्यादा तो स्पेन में 13 हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा है। पूरे विश्व में 75 हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा वर्ल्डओमीटर्स।इंफो की रिपोर्ट के हवाले से दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…