Categories: National

भारत में जारी है कोरोना का कहर – पिछले 24 घंटो में 1396 नये मामलो के साथ कुल संक्रमितो की संख्या 27 हज़ार हुई पार, मृतकों की संख्या में भी हुआ इजाफा

आफताब फारुकी/ महताब आलम

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 27 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 27,892 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 872 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 6,185 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts