आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर रुक नहीं रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या ने चार हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में कोरोनावायरस से अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं।
रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में 505 और मरने वालों की संख्या में 11 का इजाफा हुआ था। इसके साथ ही रविवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 3,577 और मृतकों की संख्या 83 पर पहुंच गयी थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 से संक्रमित 3666 लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 292 लोग स्वस्थ हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में देखने को मिली है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है, वहीं 45 लोगों की यहां मौत हो चुकी है। इसके अलावा 42 लोगों का उपचार हो चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…