गोपाल जी
पटना। कोरोना वायरस बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है। जन्म के दो दिन के बाद ही एक नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव निकली है। यह मामला राजस्थान के नागौर का है।
जिस बच्ची की रिपोर्ट जन्म के दो दिन के बाद पॉजिटिव आई है उसका पूरा परिवार ही कोरोना पॉजिटिव है। बच्ची की मां भी कोरोना पॉजिटिव है। दो दिन पहले जब वह बच्ची को जन्म दिया तो उसकी जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि यह का पहला मामला है जब कोई 2 दिन के नवजात को कोरोना हुआ है। जिस एरिया में बच्ची का जन्म हुआ है वह कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। बच्ची के इसको लेकर पहले से ही चिंचित थे।
देश के कई जगहों पर बच्चे बने शिकार
इससे पहले झुंझुनूं जिले में भी की ढाई माह की बच्ची पॉजिटिव मिली थी। इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। मध्य प्रदेश के इंदौर में ही एक ही परिवार के कई लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे उसमें तीन, पांच और आठ साल के बच्चे भी शामिल थे। गुजरात के जामनगर में 14 माह के बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला था। नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव निकले थे जिसमें 9 माह का एक बच्चा शामिल है। 2 दिन पहले ही दिल्ली में डेढ़ माह के एक बच्चे की कोरोना से मौत हो गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…