Categories: National

कोरोना का कहर – दिल्ली में तीन मरकज़ से जुड़े लोगो सहित कुल 51 नए मामले आये सामने

मु कुमैल

नई दिल्ली:  देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। 4700 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 51 नए मामले सामने आये है, जिसमे मरकज से जुड़े तीन लोग भी शामिल है। इसके अलावा दो लोगों की मौत हुई है।

इस दौरान आज दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 576 पहुंच चुकी है वहीं अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना वायरस की चुनौती का सामना करने के लिए दिल्ली सरकार  ने फाइव स्‍टेप प्‍लान तैयार किया है। इसके तहत रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है, इसके अंतर्गत देश की राजधानी में अगले कुछ दिनों में एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे। रैंडम टेस्टिंग के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तलाश की जाएगी। रैंडम टेस्टिंग करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य होगा। देश की राजधानी पर मंडरा रहे बड़े खतरे को देखते हुए किया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts