सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। इलाके के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क में रह रहे युवक की दिल्ली अस्पताल में मौत होने पर इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में काफी समय से किडनी का इलाज चल रहा था। मरने से पहले युवक की जांच कराई गई ,जिसकी रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
जानकारी के अनुसार काफी समय से राहुल वर्मा (23 साल) का राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में किडनी का इलाज चल रहा था। पडौसी आकाश ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे परिजनों ने राम मनोहर लोहिया में भर्ती करा दिया।जहां से उसकी कोरोना की जांच की गयी और इलाज के लिये भर्ती कर लिया। शनिवार की शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट आई ,जिसमे वह कोरोना पॉजिटिव मिला।
कोरोना मरीज की सूचना मिलते ही लोनी प्रशासन व ट्रॉनिका सिटी में हड़कम्प मच गया।पुलिस ने मृतक के परिवार के 11 लोगो को क्वारेण्टाइन किया और आसपास की कई गलियों को सील कर दिया गया तथा मृतक के सम्पर्क में आये लोगो की पुलिस तलाश में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…