उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड। कोरोना वायरस को लेकर सतर्क प्रशासन की ओर से बलिया जिले के सीयर ब्लाक के कुल 94 ग्रामो में बनाये गए कंधरापुर, सैदपुरा, इब्राहिम पट्टी, सीऊरी प्रेमरजा, पचमा, सेमरी, गोविंदपुर दुगौली, मलेरा, बेल्थरा बाजार, क़ुर्हा तेतरा, जजौली, हल्दीराम पुर ग्राम में स्थापित क्वारंटाइन सेन्टरों में कुल बाहरी जिलों से बीते 3 दिनों के अंदर आये 48 लोगों को एकांतवास दे दिया गया है।
इससे पूर्व 64 अन्य आये लोगो को उनके घर मे ही आइसोलेशन में रहने के लिए हिदायत किया गया है। 48 लोगो को मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताना व साबुन के साथ भोजन तथा विस्तर की ब्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से प्रदान की गई है। इन सभी की निगरानी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के जिम्मे दी गयी है। उक्त सूचना ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय सिंह ने दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…