रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : कोविड-19 महामारी के चलते चल रहे लाॅक डाउन में छूट देते हुए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं व खनन के काम को अनुमति प्रदान की है। वहीं परचून की दुकानों को अभी न खोलने का फैसला लेते हुए कहा है कि केवल पैकिंग का सामान होम डिलीवरी हो सकेगा। जिले की सभी सीएचसी खुली रहेगी । धार्मिक आयोजनों पर रोक बरकरार रहेगी। सिनेमा हाॅल, माॅल, होटल, रेस्टोरेेंट व विद्यालय बंद रहेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई होगी। जन सेवा केन्द्रों को खोला जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बीते दिन उन्होंने मौके पर जाकर कारखानों का निरीक्षण किया है जिनमें से सात कारखाने सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से अभिलेखों में दुरुस्त हैं उन्हें चालू करने की अनुमति दी गई है लेकिन श्रमिक एक तिहाई ही काम करेंगे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अब खनन के साथ कार्यदायी संस्थाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था का कोई भी मजदूर गैर जनपद का नहीं होगा। यदि काम छोड़कर जाता है तो उसका जारी पास जमा करा लिया जायेगा। गैर जनपद में जाने के लिए कार्य व बाइक का पास जारी किया जायेगा। ईंट भट्टों पर काम जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…