आदिल अहमद
जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3600 से अधिक सामने आ चुके हैं और 85 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण टोक्यो में सबसे अधिक देखा जा रहा है जहां अब तक संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है।
कोरोना वायरस की वजह से आने वाले दिनों में जापान के कुछ हिस्सों में आपातकाल लागू किया जा सकता है। जापानी मीडिया के मुताबिक, वायरस को फैलने से रोकने की तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे सोमवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं।
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आपातकाल घोषणा वाले दिन से ही लागू नहीं होगा। साथ ही यह पूरे देश के लिए भी नहीं होगा। आपातकाल की घोषणा टोक्यो और ओसाका जैसे बड़े शहरों के लिए ही की जाएगी। इस फ़ैसले के बाद सरकार सख़्ती से लोगों से घरों में रहने और कारोबार बंद रखने के आदेश लागू कर पाएगी। हालांकि इससे प्रधानमंत्री आबे को पूरे देश में सख़्त लॉकडाउन लागू की छूट नहीं मिलेगी, जैसा कि चीन और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में देखा जा रहा है, जहां नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…