प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। गर्मी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाएं बढने लगती है जिसमें लोगों को काफी नुकसान भी उठाना पडता है। और इस समय लोगों को सावधानीपूर्वक रहना जरूरी है। रविवार को सुबह औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ गांव में सुबह खाने बनाते समय मड़हे में आग लग गई जिससे मड़हे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद फायर बिग्रेड के लोग पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया था।
रविवार को आग लगने से मडहे में रखा गेहूं, चावल, चना, अरहर, कपडा और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग को आगे बढने से रोक लिया। सूचना के बाद जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग को बुझा चुके थे। रामराज का यही दो मड़हा ही रहन सहन का सहारा था। आग लगने के दौरान निशा मामूली रूप से आग चपेट में आ गई। एंबुलेंस से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औराई भेजा गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रामराज पाल को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…