गौरव जैन
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एड शुएब मोहम्मद खाँ ने प्रेस को अपने जारी करते बयान में कहा कि आप सभी जिला रामपुर वासियों व देशवासियों से एक विनम्र अपील है कि आप लोग इस कठोर समय मे लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन व सरकार का जो सहयोग अपने अपने घरों में रहकर कर रहे हैं मैं मन से उनकी प्रशंसा करता हूँ तथा साथ ही साथ आपसे एक और सहयोग की अपील करता हूँ कि अब 21 दिन के लॉकडाउन के बाद, 14 अप्रैल के बाद भी अगर सरकार लॉक डाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय लेती है तब भी कृपया आप उसको किसी प्रकार से गलत न समझते हुए अपने हित मे व अपने देश के हित में उचित निर्णय समझकर ही सहयोग करते रहे।
राष्ट्रहित में समर्थन करें ,अपने अपने घरों में ही रहे क्योकि कोरोना वाइरस से जीतने का यही सबसे कारगर उपाय है,खुद सुरक्षित रहे और अपने परिवार को सुरक्षित रखें, समाज को स्वच्छ बनाएं, सुंदर बनाएं और मानवता का संदेश किसी न किसी तरह से देते रहे क्योकि “मानवता से बड़ा कोई कर्म नही कोई धर्म नही “आपका सहयोग सराहनीय है व जिला प्रशासन रामपुर को धन्यवाद कहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…