तरुण गौड़
चण्डीगढ़ – हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 1 मार्च से आज तक तबलीगी जमात से प्रदेश में जो भी व्यक्ति आया है उन सभी का टैस्ट किया जाऐगा। जिसके लिए आज आदेश जारी कर दिए गए है। विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों को भी अपनाना चाहिए। जिसमें तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, शुण्ठी एवं मुनक्का से बनी हर्बल टी/काढ़ा दिन में एक से दो बार पिना चाहिए। इसके साथ ही 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लेना चाहिए। और ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने आज यहां अधिकारियों के साथ बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और प्रदेश की जनता से अवाहन किया कि सभी कोरोना वायरस को मात देने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। उन्होनें कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की दवाईयों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक चीजों की कमी नही आने दी जाऐगी।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं सूरजभान कम्बोज, आयुष विभाग के महानिदेशक साकेत कुमार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त अशोक मीणा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, निदेशक श्रीमती ऊषा सहित अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…