वरुण जैन
स्वार। क्षेत्र की आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नगर में आवारा घूमने वाले गौवंशीय पशुओं को संरक्षण देने की बजाय नगर की सीमा से बाहर खदेड़ कर जंगल मे छोड़ दिया गया। जानकारी पर बताया गया कि अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर उन्हें नगर से भगाया गया है।
गौरतलब हैं कि पिछले 1 वर्ष से भी अधिक समय से क्षेत्र की आदर्श कही जाने वाली नगर पंचायत मसवासी में कुछ आवारा गौवंशीय पशु सांड नगर में दर दर की ठोकरें खा रहे थे।
जिनको बीते दिनों सड़कों पर घूमता देख उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी की जमकर फटकार भी लगाई थी। इसके साथ ही उनको नगर में बनी अस्थाई गौशाला में रखने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने अस्थाई गौशाला का निरीक्षण भी किया गया था। नगर में ठोकरें खा रहे गौवंशीय पशुओं की खबर को उत्तर केसरी समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र की खबर को ट्वीट कर उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराया गया।
शिकायत से तिलमिलाए अधिशासी अधिकारी अवदेश मिश्र ने कर्मचारियों को आदेश दे कर गौवंशीय पशुओं को नगर की सीमा से बाहर खदेड़ कर कुंदनपुर के जंगलों में छोड़ा गया है। यहाँ बता दें कि नगर पंचायत मसवासी में अस्थाई गौशाला का निर्माण काफी समय पहले ही हो चुका है। लेकिन अभी तक उस अस्थायी गौशाला में किसी भी पशु को नहीं रखा गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर के गौवंशीय पशुओं को संरक्षण देने की बजाय जंगलों में छोड़ कर उनके जीवन को खतरे में दाल दिया गया। अधिशासी अधिकारी ऐसी कार्यशैली योगी सरकार की छवि को धूमिल करती नजर आ रहा है। नगर पंचायत की इस कार्यशैली की जानकारी पर उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि गौवंशीय पशुओं को संरक्षण न देकर जंगल मे छोड़े जाने की जानकारी मिली है। जाँच की जा रही है। जाँच के उपरांत कार्रवाई की जायेगी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…