संजय ठाकुर
इतने सालो से रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए भी अभी तक हमारा अनुभव है खाना नही मिलने और भूख की वजह से किसी भी व्यक्ति को शारीरिक हानि का सामना नही करना पड़ता रहा है. पूरे भारत में एक छोटा सा वर्ग समाज का बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है वो है थैलिसीमिया से पीड़ित नन्हे मासूम बच्चे और उनके परिवार है, हर 15 दिन में इन नन्हें मासूम बच्चों को खून चढ़ाने का दंश झेल रहे इन परिवारों में से बहुतों के पास ब्लड चढ़ाने के लिए ब्लड बैंक तक और फिर ब्लड बैंक से हॉस्पिटल तक पहुंचने का साधन नही है
लगातार ब्लड चढ़ाने के कारण शरीर मे बढ़े हुए आयरन को कम करने की दवा भी इनके पास खत्म हो रही है जिस वजह से ये बच्चे पानी भी नही पचा रहे है! हम लोगों ने आज माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ उनकी पीड़ा को मेल और ट्विटर में माध्यम से शेयर करने का प्रयास और उनसे ऐसे नन्हें मासूम थैलिसीमिया के बच्चों की समस्याओं का समाधान करने हेतु करने की अपील की गई है।
रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन का परिवार दिनांक 15 अप्रैल 2020 से पहले पहल में पूरे भारत के सभी हिन्दूवादी एवं रक्त के क्षेत्रो मे सदा तात्पर्य रहने वाले सभी रक्त वीरो से आग्रह करती है कि थैलिसीमिया पीड़ित बच्चो और उनके परिवार तक जरूरी ब्लड के साथ साथ तात्कालिक 4 किलो आटा, 4 किलो चावल, 1 किलो दाल,1किलो तेल और 1 किलो नमक और उनके घर तक पहुंचाने मे हमारा साथ दे या अपने राज्यों के जिलों मे ऐसे बच्चों की सूचना हमारे हेल्पलाइन नंबर 8294149600 कॉल कर सूचित करे.
ऐसे बच्चों को अपने आप पास के समस्त हिन्दू भाई बहने 15 दिनों की दवा निःशुल्क भेजने का प्रयास करेंगे या हमारे हेल्पलाइन नंबर 8294149600 पर कॉल कर तुरंत संपर्क करे. भारत के हर राज्यों के जिलों के सोशल साइट्स के द्वारा हम उन सभी बच्चों को खोजकर उन तक छोटी सी राहत पहुंचाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करने का प्रयास करेंगे आइये एक हो जाए और ऐसे थैलिसीमिया बच्चों की मदद के लिए आगे आएं और रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन का साथ दे इसके लिए संगठन आप सभी की सदा आभारी रहेगी. समस्त देश वासियों से मेरा निवेदन है कि आप सभी विश्वास करें अगर आप एक एक बच्चे का दर्द सुनेंगे तब समझ मे आएगा कि अपना दर्द कितना कम है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…