Categories: Crime

सिरफिरे आशिक ने सिर कूचकर महिला की हत्या की

तब्जील अहमद

कौशांबी जिले में सिरफ़िरे आशिक ने महिला की महज़ इसलिए हत्या कर दी। क्योंकि युवक को महिला दामाद मानने से इनकार कर रही थी। कुछ दिन पहले ही युवक महिला की लड़की को लेकर गुजरात भाग गया था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियो गांव में महिला की हत्या से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव पचासा का रहने वाला सुनील कुमार रूपनारायनपुर गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। कुछ दिन पहले ही वो लड़की को लेकर गुजरात फरार हो गए। लेकिन लॉक डाउन के चलते सुनील वापस गांव लौट आया। लड़की को गुजरात मे ही छोड़कर चला आया। बुधवार को सुनील रूपनारायनपुर गांव पहुचा। तभी लड़की की माँ से रास्ते मे ही मुलाक़ात हो गयी। परिजनों की मानें तो महिला सुनील को दामाद नही मानती थी, इस बात से खुन्नस रखते हुए सुनील ने महिला की पीट-पीटकर हत्या दी। जिससे उसकी मौत हो गयी।

मौत के बाद सिर फ़िरे आशिक सुनील ने अपने मोबाइल फ़ोन से ही इसकी सूचना लड़की को दी। जानकारी होने पर लड़की ने हत्या की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुचे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts