फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। चंदन चौकी से पलिया तहसील में रखी बायोमेट्रिक मशीन लेने आ रहे दो कोटेदारों को पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी। मारपीट से नाराज तहसील पहुंचे आधा दर्जन कोटेदारों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को सभी कोटेदारों ने बैठक करते हुए राशन वितरण कार्य का बहिष्कार किया। कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नही होगी वह राशन वितरण नहीं करेंगे।
बता दें कि थारु क्षेत्र चंदनचौकी के रामनगर के कोटेदार सोमवती देवी के पति रामदीन व सूरमा के कन्हैया लाल ने चंदनचौकी पुलिस पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि वह पलिया तहसील में रखी बायोमेट्रिक मशीन को लेने आ रहे थे तभी चंदनचौकी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।
पीड़ितों ने एसडीएम पूजा यादव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को सभी कोटेदारों ने बैठक की जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नही होगी वह गल्ला वितरण नही करेंगे। इस दौरान बद्दल, कोसू राम, रामधारी, संघराम, सुख्खा, वेदराम, सोमवती, सतीश कुमार, जितेंद्र आदि कोटेदार मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…