गोपाल जी
पटना एम्स में कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार पटना के बांसघाट पर हुआ। राघोपुर उसका शव नहीं ले जाया गया। अंतिम संस्कार के समय परिवार का सिर्फ एक सदस्य मौजूद रहा। उसका भाई और पत्नी पटना एम्स में ही आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन हैं।
नवल किशोर राय की मौत के बाद अंतिम संस्कार तक शव प्लास्टिक बैग में लिपटा रहा। परिजनों को शव के पास जाने की इजाजत नहीं मिली। एम्स सूत्रों के अनुसार शव पर पहले हाइड्रो केमिकल लगाया गया। उसके बाद सफेद कफन लपेटने के बाद उसे प्लास्टिक से सील किया गया। इसके बाद प्लास्टिक के एक बैग में डाला गया। फिर लिफ्ट से उतारकर उसे सीधे शव वाहन में रखा गया। वैशाली जिला प्रशासन अपनी देखरेख में उसे बांसघाट ले गया।
वहां लकड़ी से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सिर्फ दो सदस्य मौजूद रहे। एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार से ही उसकी हालत काफी खराब होने लगी थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार को दिन में उसकी मौत हो गई। उसके शव को केमिकल साथ प्लास्टिक के बैग में पैक कर वैशाली जिला प्रशासन को दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…