प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कस्बा ज्ञानपुर स्थित काशी ग्रामीण बैंक भिदिउरा शाखा के सामने खाता धारियों की भीड़ लगी रही जिसमें काफी संख्या में बुजुर्ग व महिलाएं थीं। ये महिलाएं घंटों इस तेज धूप में अपने रुपए निकासी के लिए खड़ी रहीं। जिसके चलते उन्हें भारी दुश्वारियां उठानी पड़ी।
उनके भी घरों में समस्या उत्पन्न हो गई है। कुछ बैंकों से निराश होकर घर वापस लौट रहे लोगों ने बताया कि वह कर्ज में डूब गए हैं। बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि रुपये की दिक्कत नहीं है। बैंक में जगह कम रहने के कारण लोगों की भीड़ काफी लगती है। दरअसल, केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान देश के सभी जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में प्रत्यके माह 500 सौ की राशि लगातार तीन माह तक देने की घोषणा के बाद से खाताधारकों के खाते में रूपया आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को यूको बैंक, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व इलाहाबाद बैंकों में महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई।जो तेज धूप के चलते भूख-प्यास से बिलबिलाती रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…