शहबाज़ आलम
प्रयागराज. प्रयागराज में इस समय चैत्र नवरात्र आरंभ हो चुका है आज चैत्र नवरात्र छठवां दिन है मां कल्याणी देवी मंदिर में भी पट बंद था। भक्तों की लाइनें देखने को नहीं मिली। सजावट नहीं थी, पार्क में बच्चों के झूले भी नहीं लगे थे। मंदिर के अंदर भी पसरा रहा सन्नाटा। यहां पर भी केवल दुर्गा आरती करने के लिए मंदिर को खोलते हैं, और आरती के पश्चात मंदिर बंद कर कर चले जाते हैं।
मंदिर के पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि कोरोना महामारी जो आज आ गई है, पूरे विश्व में इसके कारण मां कल्याणी देवी के मंदिर और भारत के जितने भी बड़े मंदिर हैं, सब के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इसी बीमारी कारण सारे मंदिर बंद है। जिस दिन से लॉक डाउन हुआ है, उस दिन से बंद है। लेकिन माता का जो नवरात्र का अनुष्ठान है, श्रृंगार है, आरती है, यज्ञ यह निरंतर चल रहा है। आज मां का कात्यायनी स्वरूप का श्रृंगार हुआ है। मां का दर्शन वीडियो द्वारा सभी भक्तों को हो जाता है। जो भी भक्त हम से जुड़े हैं, उनको दर्शन मिल जाता है वीडियो से।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…