तारिक खान
नई दिल्ली: तबलीगी जमात के अमीर (नेता) मौलाना साद कांधलवी ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को पत्र लिख कर कहा है कि वह अपने खिलाफ जांच में सहयोग करना चाहते हैं और उन्हें मिले नोटिसों का जवाब देकर वह पहले से ही इस जांच का हिस्सा बन चुके हैं। बृहस्पतिवार को लिखे इस पत्र में मौलाना कांधलवी ने जांच एजेंसी से कहा है कि यदि उनकी प्राथमिकी में कोई नयी धारा जुड़ी है तो कृपया उन्हें इसकी सूचना दें और उन्हें इसकी एक प्रति भी उपलब्ध कराएं।
पत्र में कहा गया है कि एक और दो अप्रैल को उन्हें जारी नोटिसों का जवाब देकर वह पहले ही इस जांच का हिस्सा बन चुके हैं। मौलाना कांधलवी ने कहा है कि वह जांच के लिए और उसमें सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हैं। निजामुद्दीन थाना के प्रभारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 31 मार्च को मौलाना सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
यह मामला कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू धारा 144 के बावजूद निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने को लेकर दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी कांधलवी, जमात के जुड़े ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…