सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान लोक डाउन के दौरान गरीब परिवारों की घर घर जाकर बिना भेदभाव के मदद कर रहे हैं। सपा नेता जात पात के भेदभाव से ऊपर उठकर दिल में क्षेत्र की जनता का दर्द लिए रोज सैकड़ों गरीबों की मदद कर कितने ही घरों में चूल्हा जलाने का कार्य निरंतर करते आ रहे है।
उनका कहना है कि मैं अपने शहर की गरीब जनता के चेहरों पर थोड़ी खुशी देखकर अपने आप को संतुष्ट सा महसूस कर लेता हूं। मेरा लोक डाउन के दौरान यही प्रयास रहेगा कोई भी गरीब घर में या मोहल्ले में या पूरे शहर में भूखा न सोए और मेरी यही तमन्ना है कि जब तक जिंदा रहूं तब तक मेरा खुदा यूं ही मेरे से जनता की भलाई का काम लेता रहे। लोक डाउन के आदेश होने के उपरांत ही जरूरतमंद परिवारों की सहायता निरंतर पहुंचाई जा रही है और जब तक देश में लोग डाउन लागू रहेगा मैं इसी प्रकार गरीब व मजदूरों की मदद करता रहूंगा।
उम्मेद पहलवान इदरीसी का कहना है कि हमारे शहर में गरीब मजदूरों की तादाद ज्यादा है इनकी मदद करना में अपना फर्ज समझता हूं और क्षेत्र की जनता मेरी औलाद है जब तक मुमकिन होगा मदद निरंतर करता रहूंगा। हर हाल में मेरा हिंदुस्तान जीतेगा, करोना वायरस हारेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…