आफताब फारुकी
नई दिल्ली. पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 9 बजे अपने वीडियो संदेश में देश की जनता से अपील की है कि वो 5 अप्रैल को रात को 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइटें बंद करके घर के दरवाज़े पर या बालकनी में मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट जलाएं।
उन्होंने कहा, “5 अप्रैल को 130 करोड़ देशवासियों के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। 5 अप्रैल को घर की लाइटें बंद करके दरवाज़े या बालकनी पर खड़े होकर मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट 9 मिनट तक ज़रूर जलाएं।” उन्होंने कहा, “इससे प्रकाश की महाशक्ति उजागर होगी। इस उजाले से हम संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इस दौरान किसी भी हालत में सोशल डिस्टेंसिग की लक्ष्मण रेखा को लांघना नहीं है। सोशल डिस्टेंसिग ही कोरोना की बीमारी का रामबाण इलाज है।”
उन्होंने अब तक नौ दिनों के लॉकडाउन में लोगों के अनुशासन और हौसले की तारीफ़ की है। उन्होंने देश की सामूहिकता को सबसे बड़ी ताक़त बताया और कहा कि हममें से कोई अकेला नहीं। उन्होंने कहा, “देश वासियों की इस सामूहिक शक्ति की विराटता, भव्यता और दिव्यता की अनुभूति करना आवश्यक है।” उन्होंने कहा, “हमारे यहां माना जाता है कि जनता-जनार्दन ईश्वर का रूप होती है। जब हमारे यहां इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है तो इस लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का और विराट स्वरूप का आह्वान करें।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…