फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर के पास रहने वाले बस चालक को एसपी के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने कोरोना संक्रमण के संदिग्ध होने की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गये बस चालक को पुलिस ने क्वारंटीन किये जाने की कार्रवाई की है। जानकारी देते हुए कोतवाल विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि एसपी के निर्देशन पर उक्त बस चालक को पकड़कर क्वारंटीन के लिये भेजा गया है।
बताया जाता है कि उक्त चालक दिल्ली पलिया के लिये बस चलाता था। उन्होंने बताया कि जिस बस को लेकर उक्त चालक आ रहा था उस बस में मिले चार से पांच व्यक्ति कोराना पॉजिटिव निकले थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल उक्त चालक में कोई वायरस से सम्बंधित लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। उच्चाधिकारी के निर्देश के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में अफवाहों का बाजार गर्म है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…