Categories: NationalUP

मुस्लिम दुकानदारों का नाम पूछकर उनकी दूकान बंद करवाते युवको का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ज़मीर अशरफ

हल्द्वानी. मुस्लिम दुकानदारों को फल की दुकान नहीं खोलने देने पर आज पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ सख्त कारवाई की है। हल्द्वानी पुलिस ने सोश्ल मीडिया में युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद सभी छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार, यह सभी छह युवक ने क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिलने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को दुकान नहीं खोलने दी। युवक वीडियो  में सभी दूकानदारों से उनका नाम और पता पूछ रहे थे। हल्द्वानी कोतवाली के एसएचओ संजय कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है।

घटना डॉक्टर सुशीला तिवारी सरकारी अस्पताल के निकट फ्रूट मार्केट की है।  सभी आरोपियों की पहचान मनीष खाती, कमल नेगी, मनोज सिंह, हरेंद्र गोस्वामी, राकेश तपोला और चमन गोस्वामी के रूप में हुई है।  सभी आरोपी हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने दूकानदारों से उनके निवास स्थान का पूछने पर उन्हे दुकान नहीं खोलने दी क्यूंकि दुकानदार बंदुलपुर के रहने वाले हैं, जहां से विगत दिनों पांच जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।  वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेडिकल चेक पोस्ट के एसआई मनवीर सिंह चौहान ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts