गोपाल जी
पटना। कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में बंद है। इसी बीच कोरोना जैसे लक्ष्ण पाए जाने या फिर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इस बीच कई जगहों से क्वारेंटाइन उल्लघंन करने का मामला भी सामने आ रहा है।
जिसे लेकर पुलिस उनपर मामला दर्ज कर रही है। इसी बीच उत्तरकाशी पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला दर्ज किया है। कोरोना संक्रमण के कारण क्वारेंटाइन किए गए लोगों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने 51 लोगों पर मामला दर्ज किया। जिसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने एक 6 माह के मासूम औऱ 3 साल के बच्चे पर भी मामला दर्ज किया है। यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
अब मामले के सामने आने के बाद उत्तरकाशी के डीएम ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जुवेनाइल लॉ के अनुसार 8 साल से छोटे बच्चे पर मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। ये कैसे हुआ इस बात की जांच की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…