demo pic
ए के फारुकी
भदोही। कोईरौना थाना क्षेत्र के ईनारगांव में वृहस्पतिवार की शाम को हाईवोल्टेज बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से गरीब का मडहा जलकर खाक हो गया। और उसमें रखा सभी सामान जल गया। यह तो सौभाग्य था कि तार नही टूटा नही तो बडी घटना हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक ईनारगांव के जगन्नाथ हरिजन के मडहे पर वृहस्पतिवार को शार्टसर्किट से चिंगारी गिरने से आग लग गई और मडहा धू धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने दौडकर पास में बंधी गायों को छोडकर भगा दिया तथा जो भी मडहे के आसपास सामान था उसे भी हटा दिया लेकिन रिहायशी मडहें में रखा एक लकडी का तख्ता, साइकिल, खाट, कपडा व अनाज जल गया।
आग इतनी भयावह थी कि लोग जब तक बुझाने का प्रयास कर लिये तब तक सब कुछ आग की चपेट में आ चुका था। ग्राम प्रधान ने इस घटना के पीडित के लिए प्रशासन से मदद की मांग की है। मालूम हो कि जगन्नाथ हरिजन राजगिरी का कार्य करता है और इधर करीब एक महिने से घर पर ही है और कोई काम नही है। और इसी बीच अगलगी की घटना से वह और परेशान व चिंतित है। ग्रामीणों ने भी मदद की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…