Categories: UP

औराई के तिउरी में गरीबों को बांटा गया राशन सामग्री

प्रदीप दुबे विक्की

भदोही। महराजगंज के तिउरी के एक निजी स्कूल, कोतवाल औराई रामजी यादव और समाज सेवी मंटु सिंह की देख रेख मे दो सौ गरीब लोगों मे पांच किलो आटा, तीन किलो चावल,दाल,दो किलो आलू, एक लीटर तेल, डेढ़ लीटर दुध और जरुरत का सामान वितरित किया गया।

जिसमें कोतवाल औराई रामजी यादव ने लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंस के बारे में लोगों को जानकारी दी और कहा कि जागरूकता ही बचाव है। कहा कि आप लोग क्लॉक डाउन और सोशल  का पालन करें हमारी पूरी टीम आप की सुरक्षा के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। इस दौरान भोजन सामग्री पाने के बाद गरीबों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

pnn24.in

Recent Posts