Categories: Crime

एसडीएम ने पकड़ा कालाबाजारी का राशन

फारुख हुसैन

मितौली. लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार हर गरीब को मुफ्त में खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है तो वही लखीमपुर खीरी के मितौली में खाद्यान्न माफ़िया व कोटेदारो की कालाबाजारी इस समय भी लगातार जारी है।

बताया जा रहा कि मितौली पुलिस रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गंगारामपुर के एक घर मे छापेमारी की तो उस घर मे सरकारी खाद्यान्न के बोरों की अदला बदली हो कर एक ट्रेक्टर ट्राली में लोड हो रहे थे। इसकी सूचना एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह को दी गई उन्होंने मौके पहुंचकर सारे खाद्यान्न जिसमें चालिस बोरे चावल और पांच बोरे गेहूं जब्त कराया और पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार को आवश्यक कार्यवाही की बात कहीं। वहीं एसडीएम मितौली ने बताया कि इस कार्य मे एक स्थानीय खाद्यान्न माफिया का नाम आया है उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts