गौरव जैन
रामपुर। लॉक डाउन के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के दौरान महिलाओं की कुछ विशेष समस्याएं परिलक्षित हुईं जैसे सैनिटरी पैड की सप्लाई की व्यवस्था जो कि बेहद आवश्यक वस्तु है और महिलाएँ अक्सर ऐसी वस्तुओं की सप्लाई करने या इस प्रकार की समस्याओं के लिए पुरुषों से बात करने में हिचकती हैं। इसको देखते हुए जनपद में महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन न0 7535844422,7247833311 शुरू की जा रही है जिसे केवल महिलाएं ही हैंडल करेंगीं और उसमें महिलाओं की ही समस्या को सुना जाएगा
इस लॉक डाउन के दौरान महिलाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई उसी हेल्पलाइन के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। सभी महिलाओं से अनुरोध है कि अपनी ऐसी समस्याएँ जो वह पुरुषों से कहने में हिचकती हैं इस हेल्पलाइन पर फोन कर उनके बारे में बतायें। जिससे लॉकडाउन के दौरान महिलाओं की आवश्यकता की चीजों को उन तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…