Categories: UP

समाजसेवक मंसूर अंसारी की नई पहल, मास्क और सेनेटाइज़र लोगो में तकसीम कर लोगो को किया कोरोना से बचाव हेतु जागरूक

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर. गाजीपुर जनपद में अंसारी परिवार हर वक्त पर समाज सेवा के लिए मशहूर है। इसी क्रम में समाजसेवी मंसूर अंसारी ने एक नई पहल शुरू करते हुवे जनजागरण की शुरुआत किया।

उन्होंने इस जनजागरूकता अभियान के तहत सोशल डिस्टेंस बनाने, सार्वजनिक स्थल पर न थूके, घर से निकले तो चेहरा मास्क अथवा गमछे या रुमाल से ढक कर रखे आदि के बारे में आम जनता को जानकारी प्रदान किया। लोगो से अपील किया कि लॉक डाउन का पालन करे और घरो में रहे और सुरक्षित रहे।

यही नही मंसूर अंसारी द्वारा क्षेत्र में मास्क और सेनेटाइज़र भी लोगो में बाटा। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस से बचे और साफ़ सफाई का पूरा ख्याल रखे। इस दौरान पोस्टर के माध्यम से भी लोगो में जागरूकता फैलाई।

pnn24.in

Recent Posts