गोपाल जी
पटना. शराब की बोतल के लिए छीना-झपटी करते हुए एक दारोगा का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा और उसके साथ शामिल चौकीदार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने घटना की जांच कर घटनास्थल का सत्यापन करते हुए घटनास्थल समुखिया मोड़ से देसी शराब सहित शराब का बोतल बरामद किया गया है। इस मामले में बाँका थाना में कार्यरत दारोगा रामप्रीत पासवान व थाना के एक चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 24 घंटे में आरोप पत्र समर्पित कर दी जाएगी तदोपरांत अनुशासनिक कार्रवाई भी की जायेगी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रामप्रीत पासवान बांका थाना के ही एक चौकीदार के साथ सोमवार की शाम समुखियामोड़ मैदान के पास शराब खरीद रहा था। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने इस बीच दारोगा को पकड़ा भी लेकिन वह लोगों से हाथ छुड़ा कर भाग निकला। वीडियो एसपी के हाथ लगा।
इस संबंध में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने उक्त दारोगा और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…