Categories: National

कांपी धरती तो दहल गई इंसानियत, एनसीआर में भूकम्प के महसूस हुवे झटके

आदिल अहमद

नई दिल्ली: प्रकृति शायद इंसानियत का इम्तिहान लेने पर आमादा है। एक तरफ जहा कोरोना के कहर से इंसानियत काप रही है। वही दूसरी तरफ आज धरती ने चंद सेकेड कॉप कर इंसानियत को डरा दिया है।

कोरोनावायरस के कहर के बीच रविवार शाम को दिल्ली और एनसीआर में भूकंप  के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगभग 5 सेकंड तक महसूस किए गए हैं। बता दें कि देश में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। भूकंप का केंद्र दिल्ली-यूपी था, वहीं इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts