गोपाल जी
मुज़फ्फरपुर. एक तरफ कोरोना आफत बनी हुई है वहीं उत्तर बिहार में चमकी बुखार(एईएस) धीरे-धीरे बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती जुड़वा बहनों की जिन्दगी चमकी बुखार (एईएस) निगल गई। जिले के मुशहरी प्रखंड के रौशनपुर चक्की की दो एईएस पीड़ित जुड़वा बहनों में दूसरी मौसमी कुमारी की मौत मंगलवार की सुबह हो गई। सोमवार को मौसमी की बहन सुक्की कुमारी की मौत भी एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी थी।
दोनों बहनों को चार दिन पूर्व चमकी बुखार व बेहोशी की शिकायत पर एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था। दोनों बहनों की एईएस से मौत की पुष्टि अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने कर दी है। डॉ. शाही ने बताया कि दोनों बहन काफी गंभीर स्थिति में थीं। एसकेएमसीएच में इलाज होने से पूर्व गांव में उनका इलाज हुआ था। इधर, पिछले 18 घंटे में चमकी बुखार से पीड़ित पांच अन्य बच्चे भर्ती कराए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…