Categories: National

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, लॉक डाउन के कारण नही शामिल होंगे सीएम अंतिम संस्कार में

गोपाल जी

इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन हो गया है। वह दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव पर किया जाएगा।बताया जा रहा है कि कई माह से योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट दिल्ली एम्स में भर्ती थे। लेकिन आज उनका निधन हो गया।

शव को दिल्ली से उत्तराखंड ले जाने की तैयारी है। फिर पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।  89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनको किडनी और लिवर की समस्या थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था।

इसी बीच समाचार आ रहा है कि लॉक डाउन के कारण पिता के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नही होगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी करके कहा कि वह कोरोनावायरस महामारी के चलते मंगलवार (21 अप्रैल) को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। साथ ही उन्होंने अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार में रहें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts