अहमद शेख/ तस्लीम अहमद
वाराणसी. शहर बनारस की फिजाओं के कुछ अंश कोरोना के हो चुके है इसका एक और मामला आज प्रकाश में आया जब कोरोना पॉजिटिव एक मरीज़ के कांटेक्ट हिस्ट्री में से एक मदनपुरा निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा आज कोरोना को मात देकर दुबारा अपनी खुशहाल ज़िन्दगी में जाने के लिए आज अस्पताल से कदम बढाने वाले कुल 11 लोगो का इस्तकबाल आज खुद जिलाधिकारी ने अस्पताल के गेट पर किया।
पिछले दिनों मदनपुरा के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। भर्ती किये गए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर उससे मिलने जुलने वालों की भी सैंपलिंग हुई थी। 17 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार को मिली। इसमें मदनपुरा के ही युवक को कोरोना संक्रमित पाया गया। नए केस के साथ ही मदनपुरा हॉटस्पॉट से जुड़ा ये सातवां पॉजिटिव केस है। रिपोर्ट आते ही युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
मंगलवार की सुबह ही जिला अस्पताल से वाराणसी की तीन महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को पॉजिटिव से निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसमें गाजीपुर के पांच और जौनपुर के तीन लोग भी थे। इन लोगों को डिस्चार्ज करते समय खुद डीएम और कमिश्नर भी पहुंचे। घर जाने से पहले सभी का अभिनंदन भी किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…