गौरव जैन
रामपुर। रामपुर में 19 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इन सभी को 11 मई को ट्रेन से लाया गया था। जिले में लगातार बढ़ रही सक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अहमदाबाद से आने वाले मजदूरों ने जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब एक दिन में 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना के 34 केस पोसिटिव हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 117 की जांच रिपोर्ट शनिवार को दोपहर बाद मिली है। इनमें 19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है उनमे पांच मजदूर स्वार के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन हैं। इनमें दो थाना अजीमनगर के हरैटा गांव के हैं। बाकी स्वार के नानकार रानी गांव, काशीपुर आंगा गांव और शहर के मुहल्ला नालापार का रहने वाला है। एक सैदनगर के मिलक मिर्जा फैयाज गांव का है। बिलासपुर के दंपती समेत यहीं के चार लोग भी संक्रमित आए हैं। इसके अलावा थाना भोट के धनुपुरा गांव और गंज कोतवाली के चपटा कालोनी का भी एक-एक मजदूर संक्रमित मिला है। संक्रमित सभी मजदूरों को जौहर यूनिवर्सिटी में बने अस्पताल में क्वारंटाइन किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…