Demo Pic
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। रविवार को विभिन्न कालोनियों में कोरोना मरीज के संपर्क में आए 30 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडोला स्थित आसरा-2 क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। स्वास्थ्य़ विभाग इन लोगों के शैंपल जांच के लिए भेजेगा। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोनी के मुख्य बाजार को सील कर दिया गया है। दिन भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के एक मुख्य बाजार में कोरोना का मरीज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने रविवार रात मुख्य बाजार को सील कर दिया है। बाजार सील होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दिन भर खरीदारी करने आए लेकिन बाजार बंद रहा। उधर स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंसकर्मी रियासत खान और शबेआलम खान द्वारा रविवार को मुख्य बाजार में रहने वाले मरीज के संपर्क में आए उसके परिवार के छह लोगों, राजधानी रामपार्क एनक्लेव कालोनी से 11 लोग, अबेंडकर कालोनी से 6 लोग और राहुल गार्डन कालोनी से 13 लोगों को मंडोल स्थित आसरा-2 स्थित क्वॉरंटीन सेंटर में भेज दिया है। इन लोगों के सैंपल डॉक्टरों की टीम लेकर जांच के लिए भेजेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…