संजय ठाकुर/उमेश गुप्ता (फोटो – मुकेश यादव)
बलिया. अभी तक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे बलिया जनपद में अब अचानक कोरोना संक्रमितो का आकडा बढ़ता ही जा रहा है. प्रवासी मजदूरों के कदमो तले बलिया पहुचे कोरोना संक्रमण ने अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए है. इस दौरान बलिया में आज शुक्रवार को आई 29 लोगों के सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
हालांकि इसमें एक राहत की बात भी है कि 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव मिले युवकों में नौ वह हैं जो 11 मई को पॉजिटिव मिले किशोर के साथ ही अहमदाबाद से लौटे थे। लौटने के बाद प्रशासन ने उन्हें क्वारंटीन कराने के बजाय होम क्वारंटीन में भेज दिया था। बाद में किशोर के पॉजिटिव मिलने के बाद इन्हें दोबारा क्वारंटीन किया गया था।
इस रिपोर्ट के आने के बाद जिला प्रशासन की नींद गायब हो गई है वही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच ये यक्ष प्रश्न बन गया है कि पॉजिटिव मिले लोगों ने अब तक कितनों को संक्रमित कर दिया है। जिलाधिकारी श्रीप्रताप शाही ने पुष्ट करते हुए बताया कि भैसहा, बैरिया, चांददियर, बाबू का डेरा गांव में क्रमश: दो-दो संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही जगदेवा, कारौ चितबडगांव में क्रमश: एक-एक दो संक्रमित पाये गये हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…