वरुण जैन
स्वार. अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया। जबकि तीन अन्य सिपाहियों को चौकी से हटा दिया। पुलिस कर्मियों पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मसवासी चौकी पुलिस महकमे में खलवली मच गई। पुलिस अधीक्षक के सख्त रवैये को देख चौकी पुलिस सतर्क हो गई है। चौकी पुलिस अब राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर अवैध खनन को रोकने के लिए छापामार कार्रवाई करने में लग गयी हैं।
वहीं जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने भी स्टोन क्रशर संचालकों पर कार्रवाई की थी। जिसके बाद अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लग गई थी। लॉक डाउन में रियायत मिलने के बाद फिर से कोसी नदी से अवैध होना शुरू हो गया। अवैध खनन के काम में खनन धंधेबाजों से चौकी पुलिस के सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को मिली । जिसपर पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जाँच शुरू कर दी। अवैध खनन में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने एक सिपाही इंद्रजीत सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि तीन अन्य सिपाहियों विक्की देओल, ओवेन्द्र भड़ाना, अनिल गुर्जर को तत्काल प्रभाव से चौकी से हटा दिया। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से चौकी पुलिस में खलवली सी मच गई। जिसके बाद चौकी पुलिस अब राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर कोसी नदी से अवैध खनन रोकने के लिए छापामार कार्रवाई में लग गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…