गौरव जैन
रामपुर। यूपी के रामपुर में लॉक डाउन के तीसरे फेज में शराब की दुकानों को खोलने की छूट मिली है। रामपुर में लोग शराब के लिये कितना व्याकुल थे इसका नजारा सोमवार सुबह से ही दिखने लगा। दुकान खुलने का समय 10 बजे सुबह था लेकिन इससे काफी पहले शराब की दुकानों के सामने लोगों की लाइनें लग गई थी। लेकिन शराब की दुकानें सुबह की जगह दोपहर में खुली। शराब के शौकीन जल्दी से जल्दी अपना कोटा खरीदना चाह रहे थे। कोई एक बोतल लेता दिखा तो कोई तीन-चार बोतल किसी ने तो पेटी ही खरीद ली।
सोशल मीडिया पर खूब फोटो हो रही वायरल
शराब की दुकानों पर भीड़ की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। रविवार शाम को शराब की दुकानें खुलने पर सहमति बनने के बाद कई तरह के व्हाटसएप आने लगे थे। किसी फोटो में दिखा कि लोग दोनों हाथों में बोतल लेकर खुशी का इजहार कर रहे हैं तो कहीं अपना नम्बर आने के बाद खुशी दिखाते हुए फोटो खूब चर्चा में रही।
रामपुर में शराब के शौकीन लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग जैसी सारी लक्ष्मण रेखाओं को तोड़ डाला।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
12-12 घंटे से ज्यादा डयूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को सोमवार को शराब दुकानों पर भी चहलकदमी करनी पड़ी। हॉट स्पॉट के बाहर के सभी थानेदार अपने इलाके में निरीक्षण करते दिखे। मिस्टन गंज के अनाजमंडी, हामिद गेट के पास, सिविल लाइंस , बिलासपुर रोड का राधा का मोड़, पुराना गंज व अन्य इलाकों में साथ ही बीयर की दुकानों पर लम्बी कतारें लगी रहीं। यहां तक की शराब के शौकीन लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग जैसी सारी लक्ष्मण रेखाओं को तोड़ डाला।
अब सवाल ये उठता है कि एक तरफ जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए घरों से न निकलने पर जोर दिया जा रहा है और हर तरह के प्रयास किए जा रहें हैं वहीं दूसरी तरफ शराब के लिए भारी मात्रा में लोग घरों से बाहर निकल रहे है।क्या ऐसे में शराब की दुकान खुलने से भारी भीड़ जुटने से आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह नही हो सकती ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…